Jyotish Bhushan
Admissions are now open. Learn Jyotish through a structured curriculum with guided practice and limited seats.
भारतीय ज्ञान शोध संस्थान
भारतीय ज्ञान शोध संस्थान (IRIW) एक प्रमुख संस्थान है, जो भारतवर्ष के प्राचीन ज्ञान के संरक्षण, अनुसंधान और शिक्षण के लिए समर्पित है। पवन सिन्हा गुरुजी के मार्गदर्शन में स्थापित यह संस्थान वैदिक विज्ञानों के सुव्यवस्थित पाठ्यक्रम प्रदान करता है, जो प्रामाणिक गुरु-शिष्य परंपरा में निहित हैं।
हमारा प्रमुख कार्यक्रम, ज्योतिष भूषण, वैदिक ज्योतिष का एक व्यापक पाठ्यक्रम है, जिसे उन गंभीर साधकों के लिए तैयार किया गया है, जो ज्योतिष को विज्ञान और आध्यात्मिक साधना - दोनों रूपों में सिद्ध करना चाहते हैं।

आप सभी को राम राम। ज्योतिष विज्ञान एक महत्वपूर्ण ज्ञान है जो जीवन में गहन परिवर्तन ला सकता है। यह चमत्कार नहीं, बल्कि खगोलशास्त्र, मानव मन, शरीर की अंतःक्रिया, कालचक्र तथा अंतरज्ञान का अद्भुत समन्वय है।
ज्योतिषीय सिद्धांतों के माध्यम से व्यक्ति की मानसिक तथा शारीरिक क्षमता, विचारों की स्पष्टता और जीवन-दिशा को समझा जा सकता है। संभावित स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के संकेतों का अध्ययन भी इस ज्ञान के अंतर्गत आता है। विद्यार्थियों की अभिरुचि और क्षमता के आधार पर उपयुक्त विषय चयन कर जीवन को सरल, सार्थक और उपयोगी बनाया जा सकता है। ज्योतिष का योग, अष्टांग योग और आयुर्वेद से गहरा संबंध है। भारतीय ज्ञान शोध संस्थान (IRIW) गंभीर विवेचना, शंका समाधान, शोध और परियोजना कार्य के माध्यम से विद्यार्थियों को विषय में विशिष्ट बनाने का प्रयास करता है, ताकि ऋषियों द्वारा प्रदत्त इस महान ज्ञान से सर्वजनहित संभव हो सके।
आपका पवन
डॉ. पवन सिन्हा 'गुरु जी'
संस्थापक, भारतीय ज्ञान शोध संस्थान

सभी को राम राम। भारतीय ज्ञान की धारा जन-जन तक पहुँचे और नई पीढ़ी शास्त्रों में निहित अमूल्य ज्ञान को समझ सके—इसी संकल्प के साथ डॉ. पवन सिन्हा 'गुरु जी' ने वर्ष 2010 में भारतीय ज्ञान शोध संस्थान (IRIW) की स्थापना की। प्रारंभिक वर्षों में संस्थान द्वारा भारतीय ज्ञान विज्ञानों पर आधारित पुस्तकें और पत्रिकाओं का प्रकाशन किया जाता था, जो आज भी निरंतर जारी हैं।
वर्ष 2014 से संस्थान में ज्योतिष शिक्षा का औपचारिक शिक्षण आरंभ किया गया, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र सदैव से राष्ट्र और समाज के कल्याण का प्रमुख मार्गदर्शक रहा है। डॉ. पवन सिन्हा 'गुरु जी' के मार्गदर्शन में यहाँ ज्योतिष कोर्स सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। संस्थान का प्रयास है कि यह विद्या पारंपरिक गुरु-शिष्य परंपरा के अनुरूप ही पढ़ाई जाए। इसलिए यहाँ शिक्षण शैली में अनुशासन, परंपरा और गहन अभ्यास को प्रमुखता दी जाती है।
डॉ. कविता अस्थाना
निदेशक
भारतीय ज्ञान शोध संस्थान (IRIW)
Watch The Orientation Session
Get a complete overview of the course structure, expectations, and learning approach in this orientation class.